मुंबई के पास ठाणे में 6 कुत्तों को कथित तौर पर ज़हर देकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 2 पालतू कुत्तों की उल्टियों के बाद हुई मौत की जांच करते समय अन्य कुत्तों की भी इसी तरह से मौत होने का पता चला। बकौल पुलिस, मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।