मुंबई के पुलिस कमिश्नर की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान और रणवीर; सामने आईं तस्वीरें
सलमान खान, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी हाल ही में मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर की बेटी मैत्रेयी फणसालकर की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। रणवीर ने मंच पर परफॉर्म भी किया और कथित तौर पर अपनी फिल्म 'सिम्बा' का गाना 'आंख मारे' गाया। सलमान एक तस्वीर में फणसालकर परिवार के साथ पोज़ देते दिखे।