मुंबई के फ्लैट में महिला की लाश के टुकड़े देखकर पुलिसकर्मियों ने कर दी थी उल्टी
पुलिस के मुताबिक, मुंबई के फ्लैट से बदबू की शिकायत मिलने के बाद अंदर घुसे कुछ पुलिसकर्मियों ने लाश के टुकड़े देखकर उल्टी कर दी थी। सरस्वती वैद्य के शरीर के अंग लिविंग रूम में फैले हुए थे और रसोई में बर्तनों में उबला व भुना हुआ मांस पड़ा था। सरस्वती की हत्या कथित तौर पर उसके पति ने की।