मुंबई के बाद अब आंधी के कारण पुणे में गिरा होर्डिंग, बुज़ुर्ग समेत 3 लोग हुए घायल
मुंबई (महाराष्ट्र) में हुए होर्डिंग हादसे के बाद अब पुणे में शनिवार को तेज़ बारिश और आंधी-तूफान से एक होर्डिंग गिर गया। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में एक 60 वर्षीय बुज़ुर्ग समेत 3 लोग घायल हुए हैं जिसमें बुज़ुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, इस हादसे में एक घोड़ा भी घायल हुआ है।