मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को मिला जान से मारने का धमकी भरा पत्र
मुंबई (महाराष्ट्र) बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार को एक अज्ञात शख्स द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र में जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि शेलार और उनके परिवार को टुकड़े-टुकड़े कर समुद्र में फेंक दिया जाएगा।