मुंबई के रेस्टोरेंट की डिश में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद उसे बंद करने का दिया गया आदेश

मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट 'पापा पंचो दा ढाबा' में परोसी गई डिश में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद महाराष्ट्र फूड ऐंड ड्रग्स ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने उसे बंद करने का आदेश दिया है। ग्राहक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित रेस्टोरेंट के मैनेजर व दो कुक को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उन्हें ज़मानत मिल गई थी।

Load More