मुंबई तट के पास 'ध्रुव' हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद सेना ने इसके संचालन पर लगाई रोक
मुंबई (महाराष्ट्र) तट के पास अरब सागर में 8 मार्च को नौसेना के ऐडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' की आपात लैंडिंग के बाद शुक्रवार को सेना ने 'ध्रुव' हेलीकॉप्टर्स के संचालन पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने कहा, "जब तक जांचकर्ताओं को घटना के कारण का पता नहीं चलता व एहतियातन जांच पूरी नहीं होती तब तक इसका संचालन बंद रहेगा।"