मुंबई ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 के क्वॉर्टरफाइनल में उत्तराखंड को 725-रन से हराकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज़ से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पिछली सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज़ से) 1930 में दर्ज हुई थी जब न्यू साउथ वेल्स ने क्वींसलैंड को 685-रन से हराया था।