मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से 48 मतों से जीते शिवसेना प्रत्याशी रविंद्र दत्तराम
मुंबई (महाराष्ट्र) नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रत्याशी रविंद्र दत्तराम वायकर ने 48 मतों से जीत हासिल की है। वायकर को 4,52,644 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी अमोल गजानन कीर्तिकर को 4,52,596 वोट मिले। गौरतलब है, अमोल गजानन कीर्तिकर निवर्तमान सांसद गजानन कीर्तिकर (शिंदे गुट वाली शिवसेना) के बेटे हैं।