मुंबई पुलिस को अज्ञात शख्स ने फोन पर दी 'मुंबई में धमाके' करने की धमकी
मुंबई पुलिस ने बताया है कि शनिवार को शाम 6 बजे एक अज्ञात शख्स ने फोन कर मुंबई में धमाके करने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, शख्स ने कॉल पर 'मुंबई में धमाके होंगे' कहा और कॉल काट दिया। बकौल पुलिस, कई जगहों पर जांच जारी है लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।