मुंबई पुलिस को कॉल कर युवक ने कहा- दाउद गैंग ने पीएम की हत्या करने को बोला है; हुआ अरेस्ट
मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी देने वाले 29-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा था कि उसे डॉन दाउद इब्राहीम के गैंग ने हत्या करने को बोला है। बकौल पुलिस, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है।