मुंबई पुलिस ने खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले 24 वर्षीय बहरूपिये को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय दीपक नामक बहरूपिये को गिरफ्तार किया है जो खुद को सीबीआई का अधिकारी बताता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घाटकोपर इलाके के होटलों के रजिस्टर से वहां ठहरे हुए ग्राहकों की डिटेल चेक करता था। एक ग्राहक ने संदेह होने पर दीपक के बारे में होटल मैनेजर को बताया जिसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।