मुंबई पुलिस ने चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने के मामले में आलिया भट्ट से किया संपर्क
मुंबई पुलिस ने एक मीडिया पोर्टल के फोटोग्राफर्स द्वारा आलिया भट्ट की चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने को लेकर अभिनेत्री से संपर्क किया है। आलिया ने घटना की निंदा करते हुए अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग किया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शिकायत दर्ज कराने को कहा है। बकौल आलिया, उनकी पीआर टीम संबंधित पोर्टल के संपर्क में है।