मुंबई पुलिस ने धमकी भरा पत्र मिलने के बाद ऐक्टर सलमान खान और उनके पिता का बयान दर्ज किया
मुंबई पुलिस ने बताया कि ऐक्टर सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनका और उनके पिता सलीम खान का बयान दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में अब तक 4-लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। बकौल पुलिस, 200 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। क्राइम ब्रांच और पुलिस की 10-टीमें जांच में शामिल हैं।