मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में 31 साल से वांछित चल रहे शख्स को किया गिरफ्तार
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने बताया है कि एक शख्स की हत्या करने के मामले में 31 साल से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 1992 में ज़मानत मिलने के बाद से कभी अदालत में पेश नहीं हुआ और उसने एक अन्य शख्स की भी हत्या करने की कोशिश की थी।