मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं है: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा "मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं है। हम मुंबई पर किसी के दावे को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'' गौरतलब है कि कर्नाटक के कानून मंत्री जे.सी. मधुस्वामी ने कहा था कि मुंबई में करीब 20% कन्नड़ व कोंकणी भाषी लोग रहते हैं, ऐसे में मुंबई यूटी बनने योग्य है।

Load More