मुंबई में 1 दिन में 46% वृद्धि के साथ कोविड-19 के 739 केस मिले, 8.4% रहा पॉज़िटिविटी रेट

मुंबई में मंगलवार को रिपोर्ट हुए कोविड-19 के 506 केस की तुलना में बुधवार को 46% वृद्धि के साथ 739 नए मामले सामने आए। मुंबई में इस दौरान पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 8.4% रहा और सक्रिय मामले बढ़कर 2,970 हो गए। मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनज़र बीएमसी ने स्टाफ से कोविड-19 की टेस्टिंग और टीकाकरण में तेज़ी लाने को कहा है।

Load More