मुंबई में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान रहा 39.7°C, 15 सालों में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मुंबई में मंगलवार (16 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके साथ ही मंगलवार 15 सालों में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 2 अप्रैल 2009 को मुंबई में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।