मुंबई में 38 वर्षीय शख्स ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 11 वर्षीय लड़की का किया रेप
मानखुर्द (मुंबई) में मानसिक रूप से विक्षिप्त 11 वर्षीय लड़की से रेप करने के आरोप में 38 वर्षीय मुन्नालाल माणिकलाल पटवा नामक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को खाने का ऑफर दिया और फिर घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। बकौल पुलिस, पीड़िता व आरोपी एक ही इलाके में रहते हैं।