मुंबई में 62 वर्षीय शख्स ने 25 साल से साथ रह रही लिव-इन पार्टनर पर फेंका ऐसिड, हुआ गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को महेश पुजारी नामक 62 वर्षीय शख्स को 25 साल से साथ रह रही लिव-इन पार्टनर पर ऐसिड फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, दोनों के बीच हाल ही में झगड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपी ने कल सुबह घटना को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।