मुंबई में 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से सजाई गई गणपति की मूर्ति, सामने आईं तस्वीरें
मुंबई में इस साल गणपति की एक मूर्ति को 69 किलोग्राम सोने और 336 किलोग्राम चांदी से सजाया गया है। एएनआई के मुताबिक, इस मूर्ति को लगाने वाले जीएसबी सेवा मंडल को शहर में सबसे अमीर मंडल माना जाता है। मंडल के एक प्रतिनिधि के मुताबिक, उन्होंने ₹360.45 करोड़ का बीमा कराया है जिसमें पंडाल और आभूषण भी कवर हैं।