मुंबई में 9-वर्षीय लड़की से रेप और हत्या के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सज़ा
मुंबई (महाराष्ट्र) की एक विशेष अदालत ने 2019 में 9-वर्षीय लड़की से रेप और उसकी हत्या के दोषी गुंडप्पा देवेंद्र नामक शख्स को मौत की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने कहा, इस तरह के जघन्य अपराध के मामले में नरमी दिखाना न्याय का मजाक होगा। इससे पहले 2013 में भी दोषी ने एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया था।