मुंबई में अतिक्रमण हटाते समय पुलिस पर पथराव करने को लेकर हिरासत में लिए गए 57 लोग
एक अधिकारी ने बताया है कि मुंबई में 2 दिन पूर्व अतिक्रमण विरोध अभियान के दौरान पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव करने को लेकर 57 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है, पथराव में कम-से-कम 15 पुलिसकर्मी, मज़दूर और बीएमसी के 5 इंजीनियर घायल हुए थे।