मुंबई में आंधी के कारण अचानक ऑटो रिक्शा पर गिरा पेड़, एक शख्स हुआ घायल
मुंबई के जोगेश्वरी मेघवाड़ी नाका इलाके में सोमवार को आंधी के कारण अचानक एक ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिर गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में एक शख्स घायल हुआ है जबकि ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, मुंबई में बारिश और आंधी के कारण विमानों के साथ-साथ कई ट्रेनें बाधित हुई हैं।