मुंबई में आंधी के बीच विशालकाय होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14
मुंबई (महाराष्ट्र) में धूल भरी आंधी चलने से घाटकोपर ईस्ट में पेट्रोल पंप पर एक विशालकाय होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं, हादसे में 74 लोग घायल हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख मुआवज़ा देने और घायलों का इलाज करवाने की घोषणा की है।