मुंबई में आग हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के लिए पीएम ने किया ₹2 लाख मुआवज़े का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के गोरेगांव में बहुमंज़िला इमारत में आग लगने से मारे गए 7 लोगों के परिजन को ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मृतकों के परिवारों को ₹5-₹5 लाख देने का एलान किया है। बकौल मुख्यमंत्री, राज्य सरकार घायलों का इलाज कराएगी।