मुंबई में आवारा कुत्तों ने डाकिए को घेरा, गार्ड द्वारा बचाने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मुंबई में हाल ही में एक डाकिए को 5 आवारा कुत्तों ने घेर लिया जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड द्वारा उसे बचाने का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में कुत्ते डाकिए पर हमला करने की कोशिश करते दिख रहे हैं जबकि डाकिया खुद को बचाता दिख रहा है। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड के डंडा लेकर दौड़ने पर कुत्ते भाग गए।