मुंबई में एमआई के फैन्स ने की हार्दिक की हूटिंग, मांजरेकर ने दर्शकों से कहा- तमीज़ से पेश आइए

आईपीएल 2024 में सोमवार को आरआर के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू दर्शकों ने एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या की हूटिंग की। क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने दर्शकों को तमीज़ से पेश आने को कहा। गौरतलब है, अहमदाबाद और हैदराबाद में भी दर्शकों ने हार्दिक की हूटिंग की थी।

Load More