मुंबई में एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट होने से 9 लोग झुलसे
एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई (महाराष्ट्र) के चेंबूर इलाके में गुरुवार सुबह एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई जिसमें 9 लोग झुलस गए। बकौल रिपोर्ट्स, आग पर काबू पा लिया गया है और एक शख्स की हालत गंभीर है। खबर के मुताबिक, झुलसे हुए लोगों को शताब्दी व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।