मुंबई में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलते समय 20 वर्षीय छात्र की हुई मौत
मुंबई में गुरुवार को कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलते समय 20-वर्षीय छात्र कीर्तिकराज मलान की मौत हो गई। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शताब्दी अस्पताल भेज दिया है। एएनआई के मुताबिक, कीर्तिकराज मुंबई के गोरेगांव इलाके के संतोष नगर का रहने वाला था और गोरेगांव के विवेक कॉलेज में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था।