मुंबई में कल हुई 'ज़ीरो शैडो डे' खगोलीय घटना, सामने आईं तस्वीरें
मुंबई में सोमवार को 'ज़ीरो शैडो डे' खगोलीय घटना हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया यूज़र्स ने शेयर की हैं। इस घटना में वर्टिकल चीज़ों की परछाई नज़र नहीं आती और मुंबई में लोगों ने बेलनाकार चीज़ों का इस्तेमाल कर इस खगोलीय घटना को अनुभव किया। हाल ही में बेंगलुरु और हैदराबाद में भी 'ज़ीरो शैडो डे' हुआ था।