मुंबई में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए घर का वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए अपार्टमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स एक बिल्डिंग दिखाते हुए बता रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ ने हाल ही में यहां फ्लैट लिया है। सिद्धार्थ फिलहाल बांद्रा के पाली हिल इलाके में रहते हैं।