मुंबई में चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला को आरपीएफ जवान ने बचाया, सामने आया वीडियो
मुंबई (महाराष्ट्र) के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय एक महिला प्लैटफॉर्म पर गिर गई जिसे समय रहते एक आरपीएफ जवान ने खींचकर बचा लिया। आरपीएफ वेस्टर्न रेलवे ने घटना का एक वीडियो शेयर किया है। मुंबई में 2022 में चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर कुल 700 मौतें हुई थीं।