मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में हुआ 20 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न, 40 वर्षीय शख्स गिरफ्तार
मुंबई में बुधवार सुबह परीक्षा देने जा रही 20-वर्षीय छात्रा का चलती लोकल ट्रेन में यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 40-वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। एक अधिकारी के अनुसार, शख्स ने सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और जब छात्रा ने शोर मचाया तो वह मस्जिद स्टेशन पर उतर गया था।