मुंबई में चार्जिंग के दौरान 'बेस्ट' की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, 15 मिनट में पाया गया काबू

मुंबई (महाराष्ट्र) में शुक्रवार सुबह बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक इलेक्ट्रिक बस में चार्जिंग के दौरान आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर 15-मिनट में काबू पा लिया गया व घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, इस साल 'बेस्ट' बसों में आग लगने की यह छठी घटना है।

Load More