मुंबई में चिकन शावरमा खाने के बाद 12 लोग अस्पताल में करवाए गए भर्ती

मुंबई (महाराष्ट्र) में कम-से-कम 12 लोगों को कथित तौर पर फूड पॉइज़निंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, इन लोगों ने चिकन शावरमा खाया था और अस्पताल से 9 लोगों को छुट्टी मिल गई है। हालांकि, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि लोगों ने शावरमा किसी दुकान से खाया था या किसी होटल से।

Load More