मुंबई में चुनाव के चलते 20 मई को स्टॉक मार्केट रहेंगे बंद

स्टॉक एक्सचेंजस ने चुनावों के कारण 20 मई को ट्रेडिंग हॉलिडे की घोषणा की है। मुंबई में 20 मई को लोकसभा चुनाव होना है। स्थानीय सरकारें परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत मतदान के दिन छुट्टी की घोषणा करती हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे।

Load More