मुंबई में डीआरआई ने ₹24 करोड़ की विदेशी सिगरेट के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई (महाराष्ट्र) में एक कंटेनर से विभिन्न ब्रैंड की 1.2 करोड़ प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज़ब्त सिगरेट की बाज़ार में अनुमानित कीमत ₹24 करोड़ बताई जा रही है। डीआरआई के मुताबिक, तस्कर यह सिगरेट की खेप नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह से ला रहे थे।