मुंबई में 'तकनीकी खराबी' के चलते एलईडी बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ 'रोज़ाना गांजा पिएं' मेसेज
मुंबई में हाजी अली से वर्ली की ओर जाने वाली सड़क पर लगे एक एलईडी बोर्ड पर सोमवार को 'स्मोक वीड एवरीडे' (रोज़ाना गांजा पिएं) लिखा मेसेज डिस्प्ले हुआ जिसके बाद लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन शेयर किए। बोर्ड लगाने वाली कंपनी एलऐंडटी के एक इंजीनियर ने बताया कि 'तकनीकी खराबी' के कारण यह मेसेज फ्लैश हुआ था।