मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते समय 35 लोग हुए घायल
मुंबई (महाराष्ट्र) में दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में मानव पिरामिड बनाते समय कम-से-कम 35 लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। बकौल अधिकारी, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उत्सव में घायल होने वाले लोगों के लिए निकाय अस्पतालों में 125 बेड की व्यवस्था की है।