मुंबई में पीएम मोदी के 'मन की बात' के भाषणों का संकलन छापने के नाम पर ठगी, एक गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषणों का संकलन छापने के नाम पर ठगी करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक स्थानीय पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दावा कर रहा था कि वह 'सार ग्रंथ' नाम से एक पुस्तक छापेगा जिसका विमोचन 2023 में राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा।