मुंबई में पुलिस ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी की बाइक की बरामद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी की बाइक बरामद कर ली है जिसकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।