मुंबई में पुलिस ने ₹1 करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन ज़ब्त कर एक शख्स को किया अरेस्ट
मुंबई (महाराष्ट्र) के गोरेगांव से पुलिस ने 24-वर्षीय शख्स को कथित तौर पर ₹1.09 करोड़ की 270-ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान शख्स को संदिग्ध रूप से जाते हुए देखा गया और जब गश्त टीम शख्स के पास पहुंची तो उसने अपनी बाइक से भागने की कोशिश की।