मुंबई में फर्ज़ी वोटर आईडी संग 4 बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट, एटीएस ने कहा- किया था मतदान
मुंबई में फर्ज़ी वोटर आईडी के साथ रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस ने पूछताछ के बाद 5 और बांग्लादेशियों की पहचान की है जिनकी तलाश जारी है। एटीएस ने खुलासा किया है कि फर्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए भारत में रह रहे इन बांग्लादेशी नागरिकों ने लोकसभा चुनावों के दौरान मतदान भी किया था।