मुंबई में फैंस के घेरने के बाद रणबीर ने आलिया को भीड़ से बचाया, वीडियो आया सामने
मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रविवार रात डिनर के बाद बाहर निकल रहे ऐक्टर रणबीर कपूर और ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट को फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान रणबीर ने आलिया को भीड़ से बचाते हुए कार तक पहुंचाया। वहीं, रणबीर ने फैंस से कहा, 'प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़! थोड़ा साइड दे दो।" इसका एक वीडियो भी सामने आया है।