मुंबई में बहुमंज़िला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

मुंबई (महाराष्ट्र) के डोंबिवली इलाके की एक बहुमंज़िला इमारत में शनिवार को भीषण आग लग गई और दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की 11वीं मंज़िल पर आग लगी थी और यह कई मंज़िलों पर फैल गई है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Load More