मुंबई में बहुराष्ट्रीय कंपनी की सेवानिवृत्त निदेशक से साइबर ठगों ने ₹25 करोड़ ठगे
मुंबई में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की सेवानिवृत्त निदेशक से साइबर ठगों ने खुद को पुलिस व सीबीआई अधिकारी बताकर करीब ₹25 करोड़ ठग लिए हैं। बकौल पुलिस, ठगों ने महिला को कहा था कि उसके खिलाफ धन शोधन के मामले में जांच जारी है और वह मामले से बाहर निकलना चाहती हैं तो बैंक खाते में पैसे जमा कराने होंगे।