मुंबई में बार्बिक्यू नेशन के खाने में चूहा मिलने के बाद वकील को अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के राजीव शुक्ला नामक वकील ने मुंबई में बार्बिक्यू नेशन की दाल मखनी में चूहा मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई है। शुक्ला ने X पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मैंने...शाकाहारी खाना मंगवाया था जिसमें मरा हुआ चूहा निकला, मैं 75+ घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा।" शुक्ला ने अपनी अस्पताल की तस्वीर शेयर की है।