मुंबई में भारत की पहली अंडर सी टनल में उद्घाटन के 2 माह बाद दिखा पानी का रिसाव
मुंबई में भारत की पहली अंडर सी टनल (कोस्टल रोड टनल) में उद्घाटन के 2 माह बाद पानी का रिसाव देखा गया है जिसका वीडियो सामने आया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुरंग का निरीक्षण किया है। ट्विन टनल्स का एक हिस्सा अभी यातायात के लिए खुला है और ये टनल्स समुद्र तल से 17-20 मीटर नीचे हैं।