मुंबई में भारी बारिश के बीच डबल डेकर एसी बस पर गिरा पेड़, आरी से टहनियां काटते दिखे लोग
मुंबई (महाराष्ट्र) के फोर्ट इलाके में भारी बारिश के बीच मंगलवार को एक डबल डेकर एसी बस के ऊपर पेड़ गिर गया। सामने आई घटना के एक वीडियो में लोग बस के ऊपर चढ़कर आरी से टहनियां काटकर हटाते नज़र आए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, 18-23 जुलाई के बीच शहर में कुल 113 पेड़ गिरे हैं।